![]() |
महिला गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच |
- ATV न्यूज़ चैनल | कांकेर
आमाबेड़ा थाना के संवेदनशील गांव राय में शराबी पत्नी ने मामूली घरेलू विवाद में पति की कुल्हाड़ी (टंगिया) से वार कर हत्या कर दी। पति को गंभीर रूप घायल करने के बाद उसका घर पर ही इलाज करती रही। जबकि उसका सिर फट चुका था तथा स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। पुलिस में जाने के डर से पत्नी उसे घर पर ही रख स्वयं उसके सिर में पट्टी बांध जड़ी बूटी से इलाज करने लगी। घटना के चार दिन बाद जब पति की मौत हो गई तब महिला उसका गांव में ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थी। लेकिन इसके पहले ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिससे हत्या का खुलासा हो गया।
घटना पांच दिन पहले 16 जुलाई की शाम पांच बजे की है। महिला मानकी परचापी (30) निवासी राय गांव में अपने घर में शराब पीकर बैठी हुई थी। इसी दौरान पति सगाराम परचापी (35) वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद होने लगा। इससे महिला अचानक अपना आपा खा बैठी और घर में रखे टंगिया से पति के सिर में भरपूर ताकत से वार कर दिया। एक ही वार में युवक घायल हो कर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
हमले के बाद पत्नी स्वयं को संभालते हुए शांत हुई और पति के सिर में पट्टी बांध उसे बिस्तर में लेटा दी। इसके बाद जड़ी-बूटी से इलाज करने वाले बैगा गुनिया से संपर्क कर पति के सिर में चोट लगने की जानकारी देकर उनसे जड़ी बूटी का इलाज कराने लगी। लेकिन घटना के चौथे दिन 19 जुलाई की रात पति की घर पर ही घरेलू इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद भी पत्नी पुलिस के पास नहीं आना चाहती थी तथा पति के अंतिम संस्कार की तैयारी में थी। लेकिन ग्राम प्रमुख व कोटवार वहां जमा हुए ओर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर गांव से महिला को पूछताछ के लिए आमाबेड़ा थाना लेकर आई। जहां पूछताछ में महिला ने पति की हत्या करना कबूल कर लिया। जिस पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर से कोर्ट में पेश किया गया। आदतन शराबी थी महिला, इस से नाराज रहता था उसका पति पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने पति की हत्या कर दी। लेकिन विवाद का कारण अब तक सामने नहीं आया है। क्योंकि इसका कारण पति पत्नी ही जानते हैं। युवक की मौत हो चुकी है और महिला सिर्फ इतना कह रही है वह शराब पी रखी थी और पति की हत्या कर दी। हत्या क्यों की वह नहीं बता पा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला आदतन शराबी है। जिससे उसका पति नाराज रहता था। डेढ़ साल के बच्चे को साथ में लेकर महिला कोर्ट में हुई पेश उनके कुल पांच बच्चे हैं, जिसमें पांचवा बच्चा डेढ़ साल का है जो गोद में है। जबकि महिला गर्भवती भी है। महिला के पांच बच्चों में दो बच्चे शादी के पहले ही हो चुके हैं। ये सभी बच्चे उसके पति के ही है। डेढ़ साल का बच्चा गोद में होने से पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महिला कोर्ट में बच्चे को गोद में लेकर ही पेश हुई। माना जा रहा है कोर्ट की अनुमति के बाद महिला को बच्चे समेत जेल में दाखिल कराया जाएगा। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेजा पुलिस को जैसे ही हत्या की सूचना मिली पुलिस आमाबेड़ा थाना से 45 किमी दूर अति संवेदनशील गांव राय में बरसते पानी में पहुंची। जबकि आम दिनों में यहां पहुंचने ठीक से रास्ता नहीं है। यहां तक पहुंचने कई जगह पुलिस को पैदल ही चलना पड़ा। यहां पहुंचने के बाद पंचनामा तैयार कर पति की हत्या के आरोपी महिला को लेकर पुलिस थाने लौटी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। आमाबेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया पारिवारिक विवाद के चलते हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम करा रही है। महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है मामले की जांच जारी है।